पति और दो बेटों को खोया, अब बहुओं ने छीनी छत, लखनऊ में बुजुर्ग मां पर टूटा दुखों का पहाड़

पति और दो बेटों को खो चुकी एक बुजुर्ग मां के साथ लखनऊ में जो हुआ, उसने रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर दी। संपत्ति के लालच और अपने ही रिश्तेदारों के दुर्व्यवहार का सामना करते हुए और पुलिस से कोई मदद न मिलने पर उस बुजुर्ग महिला को न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 30 July 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पति और दोनों बेटों की मौत के बाद एक बुजुर्ग महिला को उनकी ही बहुओं ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता गीता त्रिपाठी का कहना है कि जिस घर को उन्होंने पूरी जिंदगी संभाला आज उसी घर में उनके लिए जगह नहीं बची।

संपत्ति हड़पने के आरोप

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनकी बहुओं ने उनकी संपत्ति हड़प ली और उन्हें बेघर कर दिया। उनका दावा है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें रहने के लिए जगह तक नहीं दी गई। इसके बाद न्याय पाने के लिए उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें - Lucknow Crime: सहेली के घर से लौट रही थी 15 साल की किशोरी, रास्ते में रुकी कार और फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

पुलिस के पास बार-बार चक्कर

गीता त्रिपाठी का आरोप है कि उन्होंने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कई महीनों तक पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाए लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज

जब उन्हें पुलिस से मदद नहीं मिली तो बुजुर्ग महिला कोर्ट गईं। कोर्ट के आदेश के बाद गोमती नगर पुलिस ने आखिरकार इस मामले में केस दर्ज किया। पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - Protest in Lucknow: अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ लखनऊ में बवाल, कई सपा नेता हिरासत में

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बुजुर्ग महिला के आरोपों की पुष्टि तभी हो पाएगी जब जांच पूरी हो जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  30 July 2026, 6:50 PM IST

Related News

Advertisement