Love Affair Turns Deadly: राखी की हत्या से सुलझी विक्रांत मर्डर की गुत्थी, BJP नेता सुधारस चौहान गिरफ्तार

Saharanpur में राखी कश्यप की बोरे में मिली लाश ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में प्रेम संबंध, पैसों का लेन-देन और पार्टी के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने BJP नेता सुधारस चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 May 2026, 7:15 PM IST
google-preferred

Saharanpur: सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव के पास 27 अप्रैल को रजबहे में एक युवती का शव बोरे में बंद मिला था। मृतका की पहचान राखी कश्यप के रूप में हुई। घटनास्थल से प्लास्टिक का बोरा और रस्सी बरामद हुई, जिससे साफ संकेत मिला कि हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक वारदात पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई।

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले राखी की हत्या की और फिर उसके शव को बोरे में डालकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए शव को सुनसान रजबहे में फेंक दिया गया। मौके से मिले साक्ष्य इस केस की अहम कड़ी साबित हुए हैं।

Saharanpur Encounter: पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़; एक घायल, दूसरा फरार

राखी की हत्या से सुलझी विक्रांत मर्डर की गुत्थी

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि राखी कश्यप की हत्या ने विक्रांत की हत्या की गुत्थी भी सुलझा दी। बताया जा रहा है कि डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और राखी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों जल्द शादी करने वाले थे।

गुमशुदगी से शुरू हुई थी पूरी कहानी

विक्रांत 15 अप्रैल को कार्यालय से लौटने के बाद अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन दफ्तर नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने संपर्क किया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। 23 अप्रैल को उनकी पत्नी प्राची ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई।

Saharanpur News: नगर निगम टीम और ढाबा संचालक पर पक्षपात का आरोप; गरीब परिवार ने किया विरोध

चार लाख रुपये निकासी और पार्टी में गोलीकांड

जांच में सामने आया कि लापता होने से दो दिन पहले विक्रांत ने अपने बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाले थे। वहीं सूत्रों के अनुसार राखी के घर पर एक पार्टी के दौरान विक्रांत को गोली लगी थी। इस पार्टी में सुधारस चौहान और कपिल भी मौजूद थे।

BJP नेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसके साथी कपिल का नाम सामने आया। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी और कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुक्रवार को बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से सुधारस को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है

Location :  Saharanpur

Published :  1 May 2026, 7:15 PM IST

Advertisement