हिंदी
केशव प्रसाद मौर्य भगवान बुद्ध को माल्यार्पण करते हुए (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Kushinagar: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांति व करुणा का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध और अशांति की विभीषिका से जूझ रहा है, तब भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।
कुशीनगर आगमन पर केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते डीएम महेन्द्र सिंह तंवर
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानवता को शांति का मार्ग दिखाया और भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को नए विस्तार के साथ स्थापित कर रहा है।
भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित करते यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य भंतेगणों, बौद्ध अनुयायियों एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, श्रावस्ती, सारनाथ, संकिसा, कौशांबी सहित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी पवित्र स्थलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को और अधिक सक्रिय बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है, ताकि विश्वभर से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके।
उप मुख्यमंत्री को प्रशस्ति पत्र देते बौध भिक्षु
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि उन्हें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक महान की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के संदेश को विश्वभर में पहुंचाया था। उन्होंने बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, हाटा मोहन वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध, जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Location : Kushinagar
Published : 1 May 2026, 7:33 PM IST