हिंदी
Gorakhpur: जनपद के पिपराईच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी हमले ने आखिरकार एक युवक की जान ले ली। मामले में तेजी दिखाते हुए पिपराईच पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए हत्या की धारा में मुकदमे को तरमीम कर दिया है।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी पिपराईच के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सलीम पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी जंगल सुभानअली साई टोला, थाना पिपराईच को गिरफ्तार कर लिया।
पुत्र और उसके भाई पर हमला
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को आरोपी सलीम ने पुरानी रंजिश के चलते वादी के पुत्र और उसके भाई पर हमला कर दिया था। आरोप है कि सलीम ने हथौड़े, लाठी-डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा, जिससे वादी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना पिपराईच में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Balrampur news: भ्रामक शपथपत्र दाखिल करना एसडीएम सदर को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
उपचार के दौरान मौत
घायल युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत लगातार नाजुक बनी रही। आखिरकार 1 मई 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में परिवर्तित करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) की बढ़ोत्तरी कर दी है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गोरखपुर: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबा आपराधिक इतिहास उजागर
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल दूबे, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीनेत, कांस्टेबल प्रशांत नाविक और कांस्टेबल इम्तियाज अहमद की अहम भूमिका रही। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 1 May 2026, 7:41 PM IST