हिंदी
महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Muzaffarnagar: जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने थाने में तैनात दरोगा और एक सिपाही पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और झूठा चालान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बाबत पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस कर्मियों पर आरोप जड़ते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने कहा कि 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रही थी इस दौरान ककरौली थाने में तैनात दरोगा जबर सिंह और एक सिपाही उसके घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उसके परिजन के बारे में पूछताछ की और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसी दौरान महिला के ससुर घर पहुंचे, जिनके साथ कथित तौर पर घर के अंदर ही मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे उसकी अस्मिता को ठेस पहुंची।
महिला का कहना है कि उसने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस ने महिला, उसकी सास और ससुर का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
पीड़िता ने अपने शरीर पर चोट के निशान होने और फोटो उपलब्ध होने का दावा किया है। साथ ही उसने बताया कि उसके ससुर बीमार हैं और उनका उपचार चल रहा है।
Morari Bapu Ram Katha 2026: मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में 2-10 मई तक भव्य आयोजन
फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। अब देखने वाली बात होगी कि शिकायत के बाद जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आते हैं।
Location : Muzaffarnagar
Published : 1 May 2026, 8:36 PM IST