लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: शारदा नदी के बीच मझधार में पलटी नाव, 2 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। नदी पार करते समय अचानक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। सात लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो लोग अब भी लापता हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 July 2026, 8:03 PM IST
google-preferred

Lakhimpur Kheri: जिले के बिजुआ विकासखंड क्षेत्र में शारदा नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम बेलहा सिकटिहा के पास नदी पार करते समय एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल 9 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोग अभी भी नदी में लापता बताए जा रहे हैं।

मवेशी चराने और दूध लेने गए थे लोग

जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग नदी के दूसरी ओर मवेशी चराने और दूध लेने के लिए गए थे। रोजमर्रा के काम के लिए उन्हें नदी पार करनी पड़ती थी। इसी दौरान वापस लौटते समय नाव बीच नदी में पहुंची और अचानक अपना संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते नाव पानी में समा गई और उसमें सवार लोग डूबने लगे।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ें- देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर DM-SP का बड़ा बयान, पत्थरबाजों पर होगी सख्त कार्रवाई, गांव में हालात सामान्य

दो लोगों की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

नदी में लापता लोगों की पहचान कल्लू पुत्र रहूफ निवासी ग्राम गंगा बेहड़ और सोनू पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम चकपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार गोला, भीरा थाना पुलिस टीम, क्षेत्रीय लेखपाल अमन सत्यार्थी और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। बचाव दल लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रहा है।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गिरोह; लाखों का चोरी का सामान और हथियार बरामद

प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में लापता लोगों को खोजने में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  30 July 2026, 8:03 PM IST

Related News

Advertisement