महाराजगंज: जरा सी कहासुनी बनी मौत का पैगाम, पत्नी से विवाद के बाद कारपेंटर ने दी जान, मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

महाराजगंज के कोल्हुई कस्बे में शराब की लत और पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय कारपेंटर ने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव मिलने से कोहराम मच गया। इस घटना से तीन नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, पूरे घर में मचा कोहराम।

Updated : 7 August 2026, 10:23 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महाराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली के रहने वाले 35 वर्षीय कारपेंटर दिनेश प्रजापति ने गुरुवार की देर रात अपने घर में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के सदस्यों ने उनका शव कमरे में देखा, तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी और बच्चों से हुई थी कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिनेश प्रजापति गुरुवार की देर रात काफी नशे की हालत में अपने घर पहुंचे थे। घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर उनकी अपनी पत्नी के साथ तीखी कहासुनी हो गई थी। इस घरेलू विवाद के बढ़ने के बाद दिनेश अपने कमरे में चले गए, जबकि उनकी पत्नी अपने तीनों नाबालिग बच्चों के साथ सोने के लिए छत पर चली गईं।

बाघ के खौफ के बीच गुलदार का खूनी हमला! अल्मोड़ा में 22 साल की युवती ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दुम दबाकर भागा आदमखोर

सुबह कमरे का दरवाजा तोड़ने पर हुआ खुलासा

अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह जब बच्चे अपने पिता दिनेश को जगाने के लिए उनके कमरे में गए, तो कमरा अंदर से बंद था। बच्चों ने काफी देर तक पिता को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दिनेश मृत अवस्था में पाए गए, जिससे पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

शराब की लत बनी विवाद की मुख्य वजह

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश प्रजापति को शराब पीने की बुरी लत थी। उनकी पत्नी अक्सर उन्हें शराब की आदत छोड़ने के लिए समझाती थीं और उनके बच्चों के भविष्य की चिंता करती थीं। इसी शराब की लत और घर की आर्थिक-पारिवारिक स्थितियों को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और विवाद होता रहता था।

Deoria: पुलिस ने घेरा तो बदमाश ने चला दी गोली! जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल, तमंचा बरामद

तीन नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिनेश की अचानक हुई इस मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं, और ये तीनों बच्चे अभी नाबालिग हैं। पिता की इस तरह अप्रत्याशित मौत के बाद अब उनकी पत्नी के सामने अपने इन तीनों छोटे बच्चों के लालन-पालन और उनके उज्ज्वल भविष्य को बचाने का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  7 August 2026, 10:23 AM IST

Related News

Advertisement