“25 फीट लंबा, 10 फीट गहरा गड्ढा”, कानपुर की सड़क अचानक धंसी, मची अफरा-तफरी

कानपुर में बारिश ने एक सड़क के नीचे ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते जमीन धंस गई और एक विशालकाय गड्ढा बन गया। रास्ता पूरी तरह बंद करना पड़ा और नगर निगम को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले भी चेतावनी दी गई थी, फिर भी अनदेखी हुई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 September 2026, 8:59 PM IST
google-preferred

Kampur: शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कें धंसने और उखड़ने की घटनाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। ब्रह्म नगर से ईदगाह जाने वाली सड़क पर डाट नाला धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है, लगातार बारिश के कारण गड्ढे का आकार बढ़कर करीब 25 फीट लंबा और 10 फीट गहरा हो गया है, जिसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आवागमन बंद, गड्ढे के चारो ओर बैरिकेडिंग

सड़क के नीचे डाट नाला धंसने के बाद हादसे की आशंका को देखते हुए यहां आवागमन रोक दिया गया है। नगर निगम की ओर से गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आये। हालांकि रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कमिश्नर और DIG का औचक निरीक्षण, नेपाल में आपदा के बाद सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मौके पर मौजूद हालात यह बता रहे हैं कि लगातार बारिश ने सड़क के नीचे की स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। बारिश के बीच मरम्मत का काम भी प्रभावित हो रहा है और रुक-रुककर ही काम हो पा रहा है।

सीसामऊ नाले से जुड़ा है डाट नाला

स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि यह डाट नाला सीधे सीसामऊ नाले से जुड़ा हुआ है, सीसामऊ नाला कानपुर की प्रमुख नाला प्रणालियों में शामिल है और इसे लंबे समय से शहर की जल निकासी व्यवस्था से जोड़कर देखा जाता रहा है। ऐसे में डाट नाले के धंसने से आसपास के क्षेत्र में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारा व्यापार पूरी तरह से ठप है और कई बार पहले भी कहा गया ये गड्ढा धंस सकता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- “रुपये लूटे, जान से मारने की धमकी दी”, फतेहपुर में अब कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पार्षद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मामले को लेकर क्षेत्रीय पार्षद आलोक पांडे भी मौके पर सक्रिय हैं, पार्षद का कहना है कि वह लगातार नगर निगम के अधिकारियों से यहां काम कराने की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, लगातार प्रयास के बाद नगर निगम की टीम ने काम शुरू किया है, हालांकि बारिश की वजह से मरम्मत कार्य में लगातार बाधा आ रही है।

Location :  Kanpur

Published :  3 September 2026, 8:59 PM IST

Advertisement