हिंदी
मामले की जांच करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोहरी मौत की इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ सरैया गांव निवासी 26 वर्षीय शिशुपाल वर्तमान में अपने ननिहाल अकारु गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका गांव की 15 वर्षीय वर्षा देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वर्षा की मां ने दोनों को मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने बेटी का मोबाइल तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी।
मंगलवार सुबह शिशुपाल ने वर्षा देवी के घर पहुंचकर चाकू से उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने ननिहाल (अकरू) में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घरों की दूरी महज दस मीटर
कानपुर देहात में सनसनीखेज वारदात
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपनी ननिहाल में… pic.twitter.com/okCr3g6jUG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 12, 2026
घटना की सूचना मृतकों के रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा समेत मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतका की मां ममता देवी कैमरे पर बोली मृतक शिशुपाल व अन्य व्यक्ति कह रहा था कि तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने देंगे और आज मेरी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई।
डॉक्टर की जगह कर्मचारी देख रहे मरीज… “साहब जिले पर हैं” कहकर टाल रहे लोग, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 12 May 2026, 1:14 PM IST
Topics : crime news Kanpur dehat Love Crime Murder Case UP News