हिंदी
महिला को हैलट ले जाते परिजन (IMG: Dynamite News)
Kanpur: यूपी के कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। घाटमपुर क्षेत्र में एक महिला की जिंदगी में रिश्ते एक के बाद एक बदलते गए और आखिरकार मामला ऐसी जगह पहुंचा कि उसकी जान चली गई। करीब सात साल पहले शादी के बाद महिला पति के साथ रह रही थी। फिर उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया और वह पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी।
दोनों की एक बेटी भी हुई। लेकिन कुछ समय बाद महिला के कथित तौर पर एक तीसरे युवक से संबंध बन गए। शनिवार को पहला प्रेमी जब खेत में पहुंचा तो उसने महिला और युवक को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके कुछ ही देर बाद महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर की रहने वाली भानमती की करीब सात साल पहले गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति और छह साल के बेटे के साथ रह रही थी। करीब चार साल पहले उसकी नजदीकियां गांव के ही ऑटो चालक सोनू से बढ़ गईं। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस रिश्ते को लेकर महिला और उसके पति के बीच विवाद बढ़ने लगा। हालात इतने बिगड़े कि भानमती अपने पति और बेटे को छोड़कर गांव के बाहर बने एक मकान में सोनू के साथ रहने लगी।
कानपुर में 2.20 करोड़ रुपये की GST धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, बार-बार ऐसे बदल रहा था Location
सोनू के पिता शिव बालक के मुताबिक, पिछले कुछ समय से भानमती की नजदीकियां गांव के ही 18 वर्षीय युवक साहिल से हो गई थीं। सोनू को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सोनू का दावा है कि साहिल और भानमती के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। उसने भानमती को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन दोनों के बीच कथित तौर पर रिश्ता खत्म नहीं हुआ।
शनिवार सुबह भानमती घर पर नहीं थी। सोनू उसे तलाशते हुए खेतों की तरफ गया। इसी दौरान उसे भानमती और साहिल कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। बताया गया कि सोनू ने दोनों को देखकर नाराजगी जताई और भानमती को भला-बुरा कहते हुए वहां से वापस लौट आया। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद जब सोनू के पिता शिव बालक बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। भानमती और साहिल दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
‘सर! हमें भी चाहिए सुरक्षित क्लासरूम…’ कानपुर में जर्जर स्कूल भवन को लेकर सड़कों पर उतरे Gen Alpha
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार के लोग भानमती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं साहिल के परिजन उसे लेकर कानपुर पहुंचे, जहां उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
एसीपी कृष्णकांत के मुताबिक महिला की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साहिल का इलाज कानपुर के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया।
Location : Kanpur
Published : 23 August 2026, 1:18 PM IST