हिंदी
रसोईयों को सम्मानित करते सदर विधायक (Img: Dynamite News)
Maharajganj: पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइयों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को लेकर रविवार को तहसील सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को सम्मानित करने के साथ कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और आकस्मिक दुर्घटना बीमा कार्ड का प्रतीकात्मक वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रसोइयों को सम्मानित करते हुए उन्हें डेमो कार्ड प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को भी सुना।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पीएम पोषण योजना को सफल बनाने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ रसोइयां उनके स्वास्थ्य और पोषण से भी सीधे जुड़ी जिम्मेदारी निभाती हैं। ऐसे में उनके हितों, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और आकस्मिक दुर्घटना बीमा की व्यवस्था रसोइयों तथा उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होगी। जरूरत के समय स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा परिवारों को आर्थिक सहारा देने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ें- काश! वो गुस्सा पी लिया होता… बदायूं में मामूली बात पर उठा हाथ, और हमेशा के लिए खामोश हो गए दादा
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना भेदभाव पहुंचाया जा रहा है। गरीबों, श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में भयमुक्त वातावरण कायम हुआ है और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विद्यालयों के कायाकल्प, बेहतर अवस्थापना सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का लक्ष्य है कि गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड एवं आकस्मिक दुर्घटना बीमा कार्ड का प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। रसोइयों ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे अपने और परिवार के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये भी पढ़ें- Ballia News: एक तरफ पत्नी की दूसरी शादी का आरोप, दूसरी तरफ पुलिस पर कार्रवाई न करने का दावा… टावर पर चढ़ा धनजी
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज मौर्य ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, शिक्षक अंबोज मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, रसोइया संघ के पदाधिकारी, रसोइयां एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2026, 2:17 PM IST