हिंदी
गुस्साओ ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम (Img: Dynamite News)
Kannauj: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में आर्मी की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज परिजनों ने छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव के पास हुआ था। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और उचित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जिस मोहब्बत पर किया था अंधा विश्वास, उसने दिया जिंदगी भर का दर्द; जानिए कैसे मासूम किशोरी की होशियारी से फंसा दरिंदा
सूचना मिलते ही सीओ तिर्वा, सीओ सिटी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में बात नहीं बनी। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस लगातार लोगों को शांत कराने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।
ये भी पढ़ें- चंदौली में सरकारी काम के दौरान SDO से हाथापाई; जांच में जुटी पुलिस, कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
फिलहाल प्रशासन परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहा है। वहीं, पूरे मामले के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। छात्र की मौत से गांव में शोक का माहौल है और लोग घटना को लेकर दुख और नाराजगी दोनों जाहिर कर रहे हैं।
Location : Kannauj
Published : 27 July 2026, 12:54 PM IST