हंसते-खेलते गए थे और लौटकर आई अर्थियां, झांसी में सुखनई नदी में डूबकर एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

झांसी के रानीपुर इलाके में सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 September 2026, 2:58 PM IST
google-preferred

Jhansi: जिले के रानीपुर इलाके में हुई एक दुखद घटना से पूरा इलाका गमगीन हो गया है। देवी सिंह पुरा गांव में सुखनाई नदी में नहाने गए पांच युवक अचानक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई देने लगी। गोताखोरों ने युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नहाते समय हुआ हादसा; बचाव की कोशिशें रहीं नाकाम

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक अपने परिवारों के साथ नदी पर गए थे। नहाते समय वे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। खबर मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर युवकों को नदी से बाहर निकालने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें - Jhansi Express की चपेट में आए JE मनोज, कट गए दोनों पैर; आखिरी सांस तक नहीं हारी हिम्मत, फोन कर बताई पूरी बात

एक ही परिवार के थे सभी मृतक

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक एक ही परिवार के थे। पांच मौतों की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है; रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें - Jhansi Kanwar Yatra: आसमान से फूलों की बारिश और जमीन पर पुलिस का पहरा, झांसी में ऐसा रहा कांवड़ यात्रा का नजारा

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी घटना के कारणों और घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद देवी सिंह पुरा गांव और आसपास के इलाकों में मातम छा गया है।

Location :  Jhansi

Published :  29 September 2026, 2:58 PM IST

Related News

Advertisement