हिंदी
IPS शैव्या गोयल (Img: Google)
Noida: गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक आंदोलन और हिंसा को लेकर सरकार ने अब एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईपीएस शैव्या गोयल को नोएडा के सेंट्रल जोन से हटा दिया गया है। शैव्या गोयल की जगह DCP ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इसके साथ ही एसीपी सेंट्रल उमेश यादव को भी हटा दिया गया है। उमेश यादव की जगह दीक्षा सिंह को एसीपी की जम्मेदारी दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में अन्य कुछ पुलिस कर्मियों पर भी एक्शन हो सकता है और उनको हटाया जा सकता है।
माना जा रहा है कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन और हिंसा के मद्देनजर आईपीएस शैव्या गोयल और एसीपी सेंट्रल उमेश यादव को हटाया गया है।
शैव्या गोयल 2021 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। तत्कालीन डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का महाराजगंज स्थानांतरण करने के बाद शैव्या गोयल को नोएडा के डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन इस बीच नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन ने बड़ा रूप लिया और इसके चलते माना जा रहा है कि शैव्या गोयल को इस अहम पद से हटाया गया।
Location : Noida
Published : 20 April 2026, 5:36 PM IST