WANTED पोस्ट पर अखिलेश यादव बोले-बीजेपी की नकारात्मक राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक

बीजेपी के WANTED पोस्ट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ बताते हुए बीजेपी की मानसिकता और राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 20 April 2026, 5:15 PM IST
google-preferred

Lucknow : उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक जंग में बदलता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच शब्दों की तल्खी इतनी बढ़ गई है कि मामला सीधा राजनीतिक नैतिकता और समाजिक ध्रुवीकरण तक पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए “WANTED” पोस्ट को लेकर कड़ा विरोध जताया है। यह पोस्ट बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से किया गया था। जिसे सपा प्रमुख ने अपमानजनक और राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ बताया है।

अखिलेश यादव का तीखा हमला

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि यह पोस्ट भारतीय राजनीति के इतिहास में नैतिक पतन का एक दस्तावेज बनकर दर्ज होगा। उन्होंने बीजेपी पर घृणित मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी सोच से किसी बेहतर उम्मीद की नहीं जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की नकारात्मक राजनीति अब जनता को बांटने और डर पैदा करने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

अखिलेश यादव के निर्देश पर नोएडा पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित श्रमिकों से मुलाकात; जानिये पूरा अपडेट

पीडीए समाज पर बयान

सपा प्रमुख ने अपने बयान में पीडीए समाज का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज अब बीजेपी की कथित नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश की बड़ी आबादी अब बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो रही है, जिससे सत्ता पक्ष में बेचैनी बढ़ गई है।

राजनीतिक इतिहास का जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि ऐसी नकारात्मक मानसिकता आज की नहीं बल्कि पुराने समय से चली आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही सोच है जिसने पहले भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन के समय गलत भूमिका निभाई थी।

बीजेपी पर सीधा वार

उन्होंने कहा कि बीजेपी की भाषा और व्यवहार उसके संस्कार को दर्शाते हैं और यह कोई नई बात नहीं है। उनका दावा है कि जब-जब पीडीए समाज के साथ अन्याय होता है, तब-तब यह समाज और मजबूत होकर उभरता है।

चुनाव और भविष्य की राजनीति

सपा नेता ने यह भी कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने पहले ही अपना संदेश दे दिया था और बीजेपी में शामिल कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य कमजोर हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह दूरी और बढ़ेगी और विपक्षी एकता मजबूत होगी।

 

Location :  Lucknow

Published :  20 April 2026, 5:15 PM IST

Advertisement