हिंदी
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
Noida: गौतमबुद्ध नगर में हाल ही में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन और इस दौरान उपजे उपद्रव और हिंसा के मामले में अब भी लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। भले ही यूपी सरकार ने श्रमिकों का वेतन बढ़ा दिया हो लेकिन इस मामले पर राजनीति जारी है और कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में अभी-अभी नोएडा पहुंचे। सपा डेलिगेशन पीड़ित श्रमिकों से मिलेगा।
सपा प्रतिनिधिमंडल के नोएडा दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था#Noida #SP #Security #BreakingNews #UPPolice@samajwadiparty @yadavakhilesh @Mataparsad7 pic.twitter.com/rez4oeyrN9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 17, 2026
सपा प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले नोएडा में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं।
नोएडा पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में श्रमिकों की समस्याओं के लिये सरकार को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों की समस्याओं को समय पर सुन लेती तो हिंसा जैसी नौबत नहीं आती।
Location : Noida
Published : 17 April 2026, 11:27 AM IST