महराजगंज में एसपी की बड़ी कार्रवाई : सोनौली चौकी इंचार्ज गौरव यादव सस्पेंड, व्हाट्सएप चैट विवाद से जुड़ा मामला

महराजगंज के संवेदनशील सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में तैनात चौकी इंचार्ज गौरव यादव को एक नेपाली नागरिक से जुड़े विवादित प्रकरण में एसपी ने सस्पेंड कर दिया। व्हाट्सएप चैट और शिकायत के बाद हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Maharajganj : जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में तैनात चौकी इंचार्ज गौरव यादव पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मामला एक नेपाली नागरिक को चौकी पर बैठाए जाने और उसके बाद सामने आए कथित व्हाट्सएप चैट विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

शिकायत के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन

सूत्रों के मुताबिक, किसी मामले में पूछताछ के लिए एक नेपाली नागरिक को सोनौली चौकी पर बैठाया गया था। इसी दौरान उससे जुड़ी कुछ व्हाट्सएप बातचीत और चैटिंग सामने आई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। नेपाली नागरिक ने मामले को गंभीर बताते हुए इसकी शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक से कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच शुरू करा दी गई।

महराजगंज में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, जानिए पूरा मामला

प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर मिला

प्रारंभिक जांच में मामले को गंभीर मानते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चौकी इंचार्ज गौरव यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। हालांकि विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि विभाग में अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार या कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश पहले से ही दिए गए हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  20 May 2026, 1:50 PM IST

Advertisement