हिंदी
मौके पर पुलिस
Agra: आगरा के फतेहबाद में बुधवार सुबह चल रहे कार्यक्रम में अचानक मातम पसर गया। गुड़ बांटने का कार्यक्रम था तभी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक में कारतूस डालते समय अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े एक युवक के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा- चार से विवाद चल रहा था। कई बार देख लेने की धमकी भी दिया था। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार की है।
आगरा के राधा-कृष्ण मंदिर से लाखों की चांदी का छत्र चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
आगरा में पुलिस पर बर्बर हमला, महिला उपनिरीक्षक सहित तीन घायल, कानून व्यवस्था चरमराया
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि राइफल का लाइसेंस किसके नाम पर है और घटना के वक्त उसे कौन चला रहा था। पुलिस ने गांव वालों से भी पूछताछ की है ताकि यह साफ हो सके कि यह हर्ष फायरिंग थी या रंजिशन हत्या।
Location : Agra
Published : 31 December 2025, 6:15 PM IST
Topics : Agra Fatehbad firing Youth Death