Agra News: बारिश ने उजागर किया स्मार्ट सिटी आगरा का सच! एयरपोर्ट जाने वाली सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

स्मार्ट सिटी आगरा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे के दौरान जिस सड़क से उनका काफिला गुजरा था, वही सड़क बारिश के बाद कई जगह धंस गई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 20 August 2026, 10:25 AM IST
google-preferred

Agra: आगरा में बारिश के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाई गई कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उस सड़क की हो रही है, जहां से करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट के लिए गुजरे थे। फतेहाबाद रोड से माल रोड होते हुए एयरपोर्ट तक का यह मार्ग अब कई स्थानों पर धंस चुका है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

पैचवर्क भी नहीं टिक पाया

बारिश से पहले इस मार्ग पर 134 स्थानों पर गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत का काम कराया गया था। लेकिन पहली ही तेज बारिश में पैचवर्क उखड़ गया और सड़क फिर से खराब हो गई। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: Agra News: 24 घंटे में 40 ट्रेनें और ट्रैक किनारे मिले दो शव… मां-बेटी हैं या कुछ और? पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड

सीवर लाइन के बाद आई समस्या

जानकारी के अनुसार, नमामि गंगे परियोजना के तहत 100 एमएलडी एसटीपी धांधूपुरा के लिए सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद सड़क का दोबारा निर्माण कराया गया, लेकिन पर्याप्त मजबूती नहीं मिलने के कारण बारिश के दौरान कई हिस्सों में सड़क बैठ गई और गड्ढे बन गए।

जल निगम ने बताई वजह

जल निगम ग्रामीण के परियोजना प्रबंधक आर.पी. सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर कॉम्पेक्शन सही नहीं होने के कारण सड़क धंसने की शिकायत मिली है। बसई मोड़ पर जलभराव की समस्या भी बनी हुई है, जिससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया है। साथ ही मेट्रो परियोजना का पानी भी सड़क पर आने से नुकसान बढ़ रहा है। बारिश समाप्त होने के बाद सभी गड्ढों की मरम्मत और जरूरत पड़ने पर सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Agra News: 200 रू का खूनी सौदा, घूस नहीं मिली तो जिंदा बुजुर्गों की कागजों पर कर दी ‘हत्या’, खुली लेखपाल की पोल

पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

ताजमहल के पूर्वी गेट की ओर जाने वाली पुरानी मंडी-ताजगंज सड़क भी गड्ढों से भर गई है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ई-रिक्शा गड्ढों में असंतुलित होकर पलट चुके हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं। स्थानीय निवासी चेतन राठौर का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Location :  Agra

Published :  20 August 2026, 9:42 AM IST

Advertisement