हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट और गोली चलाने के मामले में चौरी चौरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 10,870 रुपये नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में विशु चौधरी निवासी खैराबाद डुडी, विजय पासवान निवासी चकदेइया और मोनू मौर्य निवासी चौरी खास थाना चौरी चौरा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की रात पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपियों का वादी से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने वादी के साथ मारपीट की और उसके मित्र के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी हालत सामान्य बताई है। तहरीर के आधार पर चौरी चौरा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
ये भी पढ़ें- “तुम्हें जान से मार देंगे, न रहोगी न चुनाव लड़ोगी”, भाजपा नेत्री के पोस्ट पर टिप्पणी से मचा बवाल
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विजय पासवान का विभिन्न थानों में कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। उसके खिलाफ बेलीपार, चौरी चौरा, गगहा और खोराबार थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। वहीं मोनू मौर्य के खिलाफ खोराबार और गीडा थाने में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
ये भी पढ़ें- तीन महीने की मासूम पर भी नहीं आया रहम! मां की गोद से बच्ची को ले गया दरिंदा, दर्द से चीखती रही…
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, रजनीश मिश्रा और सौरभ झा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Gorakhpur
Published : 3 September 2026, 3:09 PM IST
Topics : Chauri Chaura crime news firing Gorakhpur News UP News