Agra Crime: राखी बांधने मायके आई महिला के Ex Lover ने कार से किया पीछा, FIR दर्ज

आगरा में रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई विवाहिता के साथ ऐसी घटना हुई, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। दूसरी ओर एटीएम से जुड़ी एक छोटी-सी परेशानी ने महिला को मुश्किल में डाल दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। आखिर पूरा मामला क्या है?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 August 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

Agra: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके आई एक विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी पर कार से पीछा करने और लगातार हूटर बजाकर डराने का आरोप लगाया है। मामले में कमला नगर पुलिस ने आरोपी हिमांशु राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई है। शादी से पहले उसका कमला नगर के बसंत विहार निवासी हिमांशु राठौर के साथ संबंध था। महिला का आरोप है कि आरोपी के पास उसके कुछ फोटो और वीडियो भी हैं। हालांकि, अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है।

रात में कार से शुरू हुआ पीछा

पीड़िता के मुताबिक घटना 25 अगस्त की रात की है। वह अपने परिवार के साथ भाई को राखी बांधने मायके आई थी और रात करीब 10:15 बजे संजय प्लेस जा रही थी।

महिला का आरोप है कि कमला नगर स्थित दाऊजी स्वीट्स के पास से हिमांशु ने अपनी कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी संजय प्लेस तक कार से पीछे आता रहा और लगातार हूटर बजाता रहा।

‘देवभूमि में गुंडागर्दी की नो-एंट्री’: मौलवी की धमकी पर बोले CM धामी- कानून तोड़ेगा जो, सलाखों के पीछे जाएगा वो

घटना से परेशान महिला ने पुलिस को बताया कि उसे भविष्य में भी किसी अनहोनी की आशंका है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि यदि आगे उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए हिमांशु को जिम्मेदार माना जाए।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

ATM में कार्ड फंसा तो महिला ने कर दी ये गलती

आगरा में ही साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी बाजार में एक महिला का डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। इसके बाद केबिन में चस्पा एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करना उसे भारी पड़ गया।

कौशलपुर निवासी रूबी 23 अगस्त को एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। कार्ड निकालने की कोशिश के दौरान उन्हें एटीएम केबिन में एक पर्चा दिखाई दिया, जिस पर मोबाइल नंबर और मशीन खराब होने पर संपर्क करने की बात लिखी थी।

महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दिया।

Nepal Flood: नेपाल में कब थगेमा बाढ़ का सैलाब, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

20 मिनट में खाते से गायब हुए 27,800 रुपये

महिला के मुताबिक आरोपी ने बातचीत के दौरान उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद महज करीब 20 मिनट के भीतर उसके बैंक खाते से 27,800 रुपये निकाल लिए गए।

ठगी का पता चलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम मशीन या केबिन में चस्पा किसी अनजान मोबाइल नंबर पर भरोसा न करें। कार्ड फंसने या एटीएम में कोई समस्या आने पर बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है। एक मामले में विवाहिता ने पीछा करने और डराने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे में एटीएम से जुड़ी परेशानी के बाद साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

Location :  Agra

Published :  29 August 2026, 12:21 PM IST

Advertisement