हिंदी
उत्तर प्रदेश के बदायूं में HPCL प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जानें क्या थी हत्या की वजह
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूँ में HPCL प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम मुडसैना के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
लकड़ी और कंडों से जला चूल्हा! अमेठी में सपा नेता का प्रदर्शन, जानिये पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक 12 मार्च 2026 को एचपीसीएल प्लांट परिसर में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब अजय प्रताप सिंह ने प्लांट के दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को गोली मार दी थी। गोली लगने से दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उसे प्लांट की नौकरी से निकाल दिया गया था, जिससे वह काफी नाराज और मानसिक रूप से आक्रोशित था। इसी रंजिश के चलते उसने दोनों अधिकारियों को गोली मारकर हत्या कर दी।
बेटे की गिरफ्तारी का सदमा नहीं सह पाए पिता, लिया ये खौफनाक फैसला
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम मुडसैना के जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।