हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो (IMG: Social Media)
Budaun News: बदायूं में एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को उलझा दिया है। पत्नी को मायके से वापस बुलाने ससुराल पहुंचे 35 वर्षीय रिंकू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में मिला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर शराब में जहर मिलाकर बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मामला थाना उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का है। यहां रहने वाले सोनपाल के 35 वर्षीय बेटे रिंकू की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रिंकू की पत्नी प्रवेश करीब 10 दिन पहले नाराज होकर दवा लेने के बहाने अपने मायके गांव हुलासी चली गई थी। शनिवार शाम रिंकू ने पत्नी को फोन किया तो उसे पता चला कि वह मायके पहुंच चुकी है। इसके बाद वह पत्नी को वापस घर लाने के लिए हुलासी पहुंच गया।
रिंकू की मौत के बाद उसके पिता सोनपाल ने पुलिस को तहरीर दी। पिता का आरोप है कि ससुराल में उसके बेटे के साले नरेंद्र ने शराब में जहर मिलाकर रिंकू को पिला दिया। उनका कहना है कि इसी वजह से रिंकू की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ रिंकू की पत्नी प्रवेश ने पति को जहर देने के आरोपों को नकार दिया। उसका कहना है कि रिंकू शनिवार को उसे लेने हुलासी आए थे। वह उझानी से ही शराब पीकर आए थे। घर पहुंचने के बाद अचानक बेहोश हो गए
Location : Budaun
Published : 21 September 2026, 3:56 PM IST