चिल्लाता रहा बेबस पिता और खून का प्यासा शराबी बेटा! जानिए उस खूनी सुबह का वह भयानक सच जो रूह कंपा दे

हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी गांव में शराब के नशे में एक बेटे पर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या का आरोप है। वारदात के दौरान भाभी को कमरे में बंद कर नरेश ने बुजुर्ग पिता पर हमला कर दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 September 2026, 2:31 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में नरेश ने अपने 65 वर्षीय पिता ठाकुरदास पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने अपनी भाभी राधा को कमरे में बंद कर दिया था, ताकि वह बीच-बचाव न कर सके।

भाभी से विवाद के बाद पिता से भिड़ा बेटा

बताया गया कि घटना की शाम नरेश के दो भांजे जरिया से गांव आए थे। इसी दौरान नरेश ने शराब पी और अपनी भाभी राधा से गाली-गलौज करने लगा। चारपाई पर लेटे ठाकुरदास ने बहू का पक्ष लेते हुए बेटे की इस हरकत का विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया।

पहले ईंट से हमला फिर ब्लेड से वार

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर नरेश ने पहले अपनी भाभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने चारपाई पर लेटे पिता पर ईंट से हमला किया। आरोप है कि उसने पिता का गला दबाने की भी कोशिश की। इसके बाद ब्लेड से गले और सीने पर कई वार किए गए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ठाकुरदास की मौके पर ही मौत हो गई।

हमीरपुर में खाकी पर सवाल, सिपाही पर लगे गंभीर आरोप, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग तेज

हत्या के बाद परिवार को धमकाया

वारदात के बाद नरेश ने कमरे में बंद राधा को बाहर निकाला। ससुर को खून से लथपथ देखकर राधा के चीखने पर आरोपी ने कथित तौर पर किसी को घटना बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। देर रात करीब 12 बजे मौका मिलने पर राधा ने चित्रकूट गए अपने पति इंदल और सास कुसमा रानी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

बड़े बेटे ने दर्ज कराया था अज्ञात के खिलाफ केस

सुबह इंदल गांव पहुंचा और थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनाक्रम और पूछताछ के आधार पर शक नरेश पर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विवाद बढ़ा तो सिपाही ने मोबाइल छीनकर पटक दिया! हमीरपुर में पुलिसकर्मी पर अभद्रता और धमकी के आरोप

घटना में इस्तेमाल सामान बरामद

मुस्करा थाना पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किए जाने की बात कही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बड़े भाई ने कहा- जिंदगी भर चेहरा नहीं देखूंगा

पिता की हत्या से परिवार में मातम है। बड़े बेटे इंदल ने छोटे भाई की करतूत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह अब जिंदगी भर उसका चेहरा तक देखना पसंद नहीं करेगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  13 September 2026, 2:31 PM IST

Related News

Advertisement