हिंदी
तनिष्का तोमर (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान तनिष्का तोमर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी बड़ी बहन के साथ अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती थी। तनिष्का करीब तीन महीने पहले ही यहां रहने अपनी बड़ी बहन के पासआई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तनिष्का की बहन नाइट शिफ्ट में नौकरी करती है और दिन के समय घर पर आराम करती है। इसी दौरान तनिष्का ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना से पहले दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Noida Suicide News: किशोरी ने घरेलू विवाद के कारण उठाया यह खतरनाक कदम, जानें क्या किया
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के वक्त बड़ी बहन सो रही थी।
Location : Noida
Published : 22 June 2026, 12:09 PM IST