Greater Noida में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हाल ही में जेल से छूटा था और उस पर पहले हत्या का आरोप था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 February 2026, 1:40 PM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हाल ही में जेल से छूटा था और उस पर पहले हत्या का आरोप था।

जानकारी के मुताबिक, युवक लुक्सर इलाके में मौजूद था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 24 February 2026, 1:40 PM IST

Advertisement
Advertisement