हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- AI)
Noida: ग्रेटर नोएडा के डाढा गांव में एक साथ 40 की मौत हो गई। मामला कासना कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई विनोद और विवेक के साथ मिलकर एक खाली भूखंड में करीब 60 सुअर पालते हैं। सुबह वह रोज की तरह सुअरों को खाना खिलाकर घर लौट आया था। कुछ समय बाद उसे जानकारी मिली कि कई सुअरों की हालत बिगड़ गई है।
राजीव का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुखबीर और उसके बेटे ने सुअरों को जहर देकर मार दिया। शिकायत के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की स्थिति थी और इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। परिवार का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में सुअर मृत पड़े थे, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर थी। कुछ ही देर में मृत पशुओं की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि सुअर पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। एक साथ 40 सुअरों की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की है।
Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सुअरों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पशु चिकित्सा विभाग की मदद से नमूनों की जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Noida
Published : 30 May 2026, 1:24 PM IST