हिंदी
आरोपी दादा
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्ते के दादा ने बीते लगभग सात महीने तक शारीरिक शोषण किया। इस जघन्य अपराध के चलते किशोरी गर्भवती हो गई है। उसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, अप्रैल माह में किशोरी को भगाकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 20 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया था और किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, अब जब किशोरी को अचानक दर्द हुआ और उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो यह पता चला कि वह गर्भवती है।
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद पता चला कि आरोपी उसकी ही रिश्ते के दादा भूरा हैं। जिन्होंने नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया। अब पुलिस ने मामला दुष्कर्म की धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही एक रिश्ते के दादा ने अपहरण कर लिया था।
Location : Bulandshahr
Published : 12 May 2025, 3:43 PM IST