गोरखपुर: गोलाबाजार में दर्दनाक हादसा…सीमेंट बेंच से भिड़ी बाइक, युवक की मौत से हड़कंप

उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी बीच गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई।सड़क किनारे रखे सीमेंट के बेंच से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल…पढिए पूरी खबर

Gorakhpur:  उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी बीच गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। सड़क किनारे रखे सीमेंट के बेंच से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरपुर निवासी रामचंद्र पुत्र रामसूरत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह छत का सरिया बांधने का काम करते थे। गुरुवार को वह गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीतरया में काम करने के बाद देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि लमतिया गांव के पास सड़क किनारे ग्राम सभा द्वारा रखे गए सीमेंट के बेंच से उनकी बाइक अचानक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 इलाके में मचा कोहराम

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे रखी गई बाधाओं को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न  घटे। खैर  इस प्रकार की घटना ये पहली नहीं है, आए दिन हादसे की खबर आती रहती है, जहां कई लोगों की जान चली जाती है।

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 12 February 2026, 9:22 PM IST

Advertisement
Advertisement