हिंदी
प्रतिनिधि मंडल 11 सितम्बर को जाएगा गोरखपुर
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 11 सितंबर 2025 को गोरखपुर जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर जिले के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय केदारनाथ सिंह सथवार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेगा। साथ ही विधायक की प्रतिमा हटाए जाने के खिलाफ भी अपनी बात रखेगा।
विधायक की प्रतिमा हटाए जाने के खिलाफ
पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल भाजपा सरकार द्वारा दिवंगत विधायक की प्रतिमा हटाए जाने के खिलाफ भी अपनी बात रखेगा। समाजवादी पार्टी का कहना है कि सरकार का यह कदम दिवंगत विधायक का अपमान है और पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख सदस्य
माता प्रसाद पाण्डेय - नेता प्रतिपक्ष विधानसभा , राजेश कुमार गोंड - जिलाध्यक्ष, राम प्रसाद चौधरी - सांसद,संतोष यादव - सांसद, रामशंकर पाण्डेय - पूर्व सदस्य विधान परिषद, विजय बहादुर यादव - पूर्व विधायक, रामपाल सिंह सैथवार - पूर्व विधायक, अजय प्रताप सिंह (गिन्नु सैथवार) - लोकसभा प्रत्याशी, कुंवरमान सिंह उर्फ किसान सिंह सैथवार - राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, चंद्रभान सिंह सैथवार - समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष, संजीव कुरैशी - महानगर अध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव -विधानसभा अध्यक्ष गोरखपुर शहर
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ...
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कहा कि यह दौरा न सिर्फ शोक-संवेदना व्यक्त करने का है, बल्कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और स्व. विधायक की प्रतिमा हटाने जैसे कदमों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने का भी प्रतीक है।
Location : Gorakhpur
Published : 9 September 2025, 5:39 PM IST
Topics : Gorakhpur News Latest News Samajwadi Party UP News