Gorakhpur News: कीर्तन जायसवाल ने गोरखपुर जिले का नाम किया रोशन, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

एलआईसी के वरिष्ठ अभिकर्ता कीर्तन जायसवाल ने एमडीआरटी 2025–26 के लिए दूसरी बार क्वालिफाई कर गोरखपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह उपलब्धि बीमा व वित्तीय सेवा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता और निरंतर सफलता को दर्शाती है।

Gorakhpur: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के वरिष्ठ अभिकर्ता कीर्तन जायसवाल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर जिले का नाम रोशन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र की विश्व की सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्था एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) को वर्ष 2025–26 के लिए दूसरी बार सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है। इस उपलब्धि के तहत उनका चयन अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हुआ है, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष बीमा पेशेवर भाग लेते हैं।

पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय

इस उपलब्धि को और भी गौरवशाली बनाता है यह तथ्य कि वर्ष 2025 में अपनी शाखा से एमडीआरटी क्वालिफाई करने वाले कीर्तन जायसवाल प्रथम अभिकर्ता बने हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि एलआईसी संगठन और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है।

उल्लेखनीय है कि कीर्तन जायसवाल पिछले 21 वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हुए हैं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी, विश्वास, पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि को सर्वोपरि रखते हुए हजारों परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है। वे सीएम क्लब मेंबर, सीएलआईए (एजेंट भर्ती अधिकारी एवं मुख्य सलाहकार) के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और कई वर्षों तक शतकवीर अभिकर्ता रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दे चुके हैं।

Fatehpur News: कार सवारों ने बाइक में मारी टक्कर, जान से मारने का किया प्रयास, पढ़ें पूरी खबर

इस सफलता में उनके पुत्र विवेक जायसवाल का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा है। विवेक ने तकनीकी सहयोग, व्यवसायिक प्रबंधन और ग्राहक सेवा में पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उनकी सतत सहभागिता ने इस उपलब्धि को और अधिक मजबूत आधार प्रदान किया है।

गौरतलब है कि एमडीआरटी एक विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसकी सदस्यता केवल उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन, उच्च नैतिक मानकों और ग्राहक सेवा में श्रेष्ठता के आधार पर ही प्राप्त होती है। इसमें शामिल होना किसी भी बीमा अभिकर्ता के करियर की सर्वोच्च उपलब्धियों में गिना जाता है।

बजरंगी भाईजान की छोटी मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा का ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन; देखें PHOTOS

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर कीर्तन जायसवाल ने अपने प्रेरणास्रोत अर्जुन जायसवाल, शाखा प्रबंधक बड़हलगंज, शाखा प्रबंधक गोला हरिप्रसाद, नवनीत मिश्रा, सहायक शाखा प्रबंधक बी.बी. शर्मा, अपने ग्राहकों, वरिष्ठ अधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी के विश्वास और सहयोग का परिणाम है तथा वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बीमा सेवा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 14 December 2025, 2:29 PM IST