हिंदी
राप्ती नदी में डूबते रहे बच्चे
Gorakhpur: गोरखपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। गोरखनाथ के राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए। बच्चों को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, तुर्कमानपुर क्षेत्र निवासी निक्कू (15) पुत्र सुनील, सत्ती (15) पुत्र मोहन और इरफान पुत्र फखरुद्दीन मंगलवार को राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तीनों किशोर अनजाने में नदी के गहरे हिस्से में चले गए। तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे पानी में डूबने लगे और कुछ ही देर में लापता हो गए।
‘एक यूनिट खून, कई जिंदगियां बचा सकता है’… गोरखपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ा युवा उत्साह
बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही नदी किनारे भारी भीड़ जुट गई। परिजन और स्थानीय लोग बदहवास हालत में बच्चों को तलाशते रहे। घटना के बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देने में जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और काफी देर तक बच्चों की तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने तीनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए।
चौराहा पार कर रहा था परिवार, तभी अचानक आई कार… गोरखपुर में सड़क हादसे से अफरा-तफरी
तीनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Location : Gorakhpur
Published : 26 May 2026, 7:29 PM IST