लखीमपुर खीरी में शारदा नदी बना मौत का दरिया, नाव हादसे के बाद दो युवक अब भी लापता
लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में शारदा नदी में नाव पलटने से दो युवक लापता हो गए हैं। हादसे में सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। करीब 30 किलोमीटर तक तलाश की जा चुकी है, लेकिन अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।