हिंदी
रक्तदान शिविर में उमड़ा युवा उत्साह
Gorakhpur: गोरखपुर के रुस्तमपुर स्थित चैरिटेबल ब्लड बैंक में सोमवार को मानवता और समाज सेवा की मिसाल देखने को मिली। यहां आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं में अलग ही जोश दिखाई दिया। ब्लड बैंक परिसर में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।
रक्तदान कार्यक्रम में शहर के कई युवा शामिल हुए। युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, क्योंकि इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। ब्लड बैंक में सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉक्टर ए के श्रीवास्तव से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान कई लोगों के लिए जीवनदान साबित होता है। समय पर खून मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पहले लोग रक्तदान करने से डरते थे और कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई थीं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।
चौराहा पार कर रहा था परिवार, तभी अचानक आई कार… गोरखपुर में सड़क हादसे से अफरा-तफरी
डॉ. ए के श्रीवास्तव के मुताबिक, अब युवाओं में रक्तदान को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा समाज सेवा के लिए आगे आ रहा है और नियमित रूप से रक्तदान करने में रुचि दिखा रहा है। उनका कहना था कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
ब्लड बैंक से मिलने वाला रक्त कई गंभीर मरीजों के इलाज में उपयोग होता है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त बेहद जरूरी होता है। ऐसे में रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
इतना विशाल बरगद आखिर अचानक कैसे गिर गया? गोरखपुर में लोगों के बीच बना रहस्य
विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों के बीच अब यह समझ बढ़ रही है कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती और कुछ समय बाद शरीर में रक्त की पूर्ति फिर हो जाती है। इसी जागरूकता की वजह से अब पहले की तुलना में ज्यादा लोग रक्तदान शिविरों में हिस्सा ले रहे हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 26 May 2026, 5:15 PM IST