‘एक यूनिट खून, कई जिंदगियां बचा सकता है’… गोरखपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ा युवा उत्साह
गोरखपुर के रुस्तमपुर स्थित चैरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताते हुए लोगों को जागरूक किया।