ऐसी क्या मजबूरी… मुकदमा दर्ज कराने वाले ने खुद ही दे दी जान! सुसाइड नोट में महिला पर लगाया गंभीर आरोप

गोरखपुर में बड़ी रकम के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी ने आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें मुकदमे में आरोपी गरिमा सिंह के संबंध में आरोप लिखे होने की जानकारी पुलिस ने दी।

Gorakhpur: गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बड़ी रकम के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी परमात्मा सिंह ने बुधवार को आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के पास से सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें मुकदमे में आरोपी गरिमा सिंह के संबंध में आरोप लिखे होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार परमात्मा सिंह की तहरीर पर चार अगस्त को गोरखनाथ थाने में गरिमा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कथित तौर पर बड़ी रकम के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच चल ही रही थी कि बुधवार, 13 अगस्त को परमात्मा सिंह ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बहन करती रही इंतजार, इधर बिहार के भैया की गाजियाबाद में हो गई मौत, इंद्र होटल में हत्या या हादसा?

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार और आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुकदमा दर्ज कराने के कुछ दिन बाद ही वादी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

मौके से मिला सुसाइड नोट

एसपी सिटी ने बताया कि मृतक परमात्मा सिंह के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में गरिमा सिंह के खिलाफ आरोप लिखे होने की बात सामने आई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच का हिस्सा बनाते हुए उसके तथ्यों और आरोपों की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Pawan Murder Case: यूपी के पवन हत्याकांड में 4 को फांसी की सजा, 12 साल पहले शामली में खेला गया खूनी खेल

परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। सुसाइड नोट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मुकदमे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 August 2026, 4:47 PM IST

Related News

Advertisement