हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Etah: जलेसर थाना क्षेत्र में खेत बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि अमर सिंह की जान चली गई। लाठी-डंडों से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल अमर सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 22 जून को अमर सिंह की पत्नी ने जलेसर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमर सिंह ने अपना खेत बेच दिया था। इस फैसले से परिवार के कुछ लोग नाराज थे। आरोप है कि परिवार के सदस्य बेची गई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।
इसी विवाद के बीच 22 जून की सुबह करीब 6:15 बजे अमर सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और महिला की जिंदगी: 3 साल पहले सजा था मंडप, आज नहर की झाड़ियों में मिला अनीता का शव
घटना के बाद जलेसर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हेमंत कुमार उर्फ नेता पुत्र सोरन सिंह और गौतम पुत्र भरत, दोनों निवासी गांव पुन्हैरा, थाना जलेसर को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- शादी हुई, पर्चा जमा हुआ… लेकिन सामान के लिए अब तक ब्लॉक के चक्कर! महराजगंज में बड़ा सवाल
पुलिस के मुताबिक, मामले में पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पिंकी समेत अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अमर सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम है। वहीं, जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हत्या के मामले में बदल चुका है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े बाकी पहलुओं को खंगाल रही है।
Location : Etah
Published : 13 August 2026, 5:59 PM IST
Topics : etah news Murder Case UP News