हिंदी
जनपद गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
चौरी चौरा में हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Gorakhpur: जनपद गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र सुभाष और धीरज अहलावत पुत्र बलराज अहलावत के रूप में हुई है, जो हरियाणा राज्य के सोनीपत जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से अंग्रेजी शराब की कुल 1611 केन बरामद की गई, जो अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही थी। इसके अलावा एक चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह शराब अवैध रूप से दूसरे राज्यों से लाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में खपाने की तैयारी थी। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और यह भी जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई और किन-किन जगहों पर सप्लाई होनी थी।
इस मामले में थाना चौरी चौरा पर मु0अ0सं0 118/2026 के तहत धारा 341(2), 111(2)(बी) बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, इस शक ने ली महिला की जान, गांव में तनाव
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ झा, उपनिरीक्षक रजनीश मिश्रा और कांस्टेबल सरवर आलम शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।