गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी… गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप; पढ़ें पूरा मामला

गोरखपुर में एक युवक को सिर्फ गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया और मामला जान लेने की कोशिश तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: झंगहा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में एक युवक को गाली-गलौज का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि गांव निवासी मोहनलाल ने वादिनी के पुत्र के साथ पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर उस पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान युवक के गले पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

400 रुपये रोज कमाने वाला कैसे बन गया 41 करोड़ का खाताधारक? मिर्जापुर की इस कहानी ने सबको चौंकाया

घटना के बाद पीड़ित की मां ने झंगहा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी?

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की बाइक और शराब की खेप… देवरिया पुलिस ने खोला तस्करी के खेल का बड़ा राज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय धनेश निवासी ग्राम शिवपुर, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अश्वनी चौबे, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल रफीउल्लाह तथा कांस्टेबल अनुराग यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 July 2026, 6:36 PM IST

Advertisement