सिंदूर, किताब और पवन सिंह का दर्दभरा गाना: क्या ज्योति सिंह के इस इशारे से टल जाएगा तलाक?

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। ज्योति सिंह ने पवन के नए ब्रेकअप सॉन्ग 'नसीब' पर सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिससे सोशल मीडिया पर दोनों के पैचअप की अटकलें तेज हो गई हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 July 2026, 11:43 AM IST
google-preferred

Mumbai: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। कोर्ट-कचहरी और गंभीर आरोपों के बीच दोनों का तलाक का मामला चल रहा है। लेकिन इस कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा दांव खेला है, जिसने दोनों के प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।

ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की है, जिसमें वह मांग में गहरा सिंदूर लगाए झूला झूलते हुए किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है, उसने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। यह गाना कोई और नहीं, बल्कि पवन सिंह का हालिया रिलीज दर्दभरा गाना 'नसीब' है।

नसीब के बहाने बयां किया दिल का हाल

पवन सिंह का नया गाना 'नसीब' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के बिछड़ने के गम में डूबा हुआ है। ज्योति सिंह ने इसी गाने की सबसे भावुक लाइन 'जेहि दिल में रहे राजा जी नसीब में काहे ना' को अपने वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक बनाया।

ये भी पढ़ें: ‘जुग जुग जिया तू ललनवा’ 39 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा माता सीता यह भोजपुरी गाना, लोग आज भी हैं इसके दीवाने

ज्योति का इस गाने को चुनना और साथ ही शादीशुदा होने की सबसे बड़ी निशानी सिंदूर को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करना, महज एक इत्तेफाक नहीं माना जा रहा है। नेटिजंस और भोजपुरी गलियारे में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या ज्योति सिंह इस दर्दभरे गीत के जरिए सीधे पवन सिंह तक सुलह का पैगाम पहुंचाना चाहती हैं?

'भाभी जी घर मत उजाड़ो...' भावुक फैंस ने की एक होने की मिन्नतें

ज्योति सिंह के इस पोस्ट के आते ही फैंस भावुक हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। सालों से चल रहे इस घरेलू विवाद से थके प्रशंसक अब चाहते हैं कि यह जोड़ी फिर से एक हो जाए।

ये भी पढ़ें: बलिया में पवन सिंह को देखते ही टूटी बैरिकेडिंग, मंच की तरफ दौड़े बेकाबू फैंस, भोजपुरी नाइट में मची भारी भगदड़

एक यूजर ने लिखा, "दूसरों की बातों में आकर अपना बसा-बसाया घर बर्बाद मत करो भाभी जी, आप दोनों एक हो जाओ।" वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "यह खूबसूरत जोड़ी फिर से साथ दिखे तो बवाल मच जाएगा।"

Location :  Mumbai

Published :  14 July 2026, 11:43 AM IST

Related News

Advertisement