फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की बाइक और शराब की खेप… देवरिया पुलिस ने खोला तस्करी के खेल का बड़ा राज

देवरिया में बनकटा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक से बिहार ले जाई जा रही 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा है। जांच में बाइक चोरी की निकली और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। मामले में कार्रवाई जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 July 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बनकटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार ले जाई जा रही 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है।

मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि जिस बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह भी चोरी की थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोकी बाइक

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुटियाभर मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

एक शिकायत, 8 लाख का दावा और उठे कई सवाल… महराजगंज आबकारी मामले में आखिर क्या है पूरा सच?

बाइक से मिली 90 पाउच शराब

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से 90 पाउच ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है।

पुलिस ने मौके से एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया और बनकटा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

अमेरिकी हवाई हमलों से ईरान में 30 से अधिक लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने की पुष्टि

फर्जी नंबर प्लेट ने खोला चोरी की बाइक का राज

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। बाइक पर BR-28 X-4784 नंबर अंकित था, जबकि उसका वास्तविक नंबर BR-29 AN-1669 निकला।

सरिया खरीदने की चाहत में 6.97 लाख की ठगी… 200 फर्जी खातों का खुलासा, साइबर गिरोह के राज से पुलिस भी हैरान

वाहन का सत्यापन कराने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल बिहार के सिवान जिले के एम.एच. नगर थाने में वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी हुई है।

चोरी की बाइक बरामद, पुराने मामले का भी खुलासा

पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर बिहार में दर्ज पुराने चोरी के मामले का भी खुलासा कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location :  Deoria

Published :  15 July 2026, 5:25 PM IST

Advertisement