Budaun: करोड़ों की लागत के बाद भी बदहाल गंगा एक्सप्रेसवे, आधा घंटा लाइन में लगने को मजबूर लोग

बदायूं के वन कोटा एंट्री प्वाइंट पर गंगा एक्सप्रेसवे में प्रवेश के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी। लोगों को करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 July 2026, 5:58 PM IST
google-preferred

Budaun: गंगा एक्सप्रेसवे पर आम जनता को मिल रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बदायूं के वन कोटा क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए लग रही लंबी लाइन को दिखाते हुए बता रहा है कि उसे प्रवेश के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे के एग्जिट पॉइंट पर वाहनों की कतार लगी हुई है और लोगों को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ रहा है।

करोड़ों खर्च के बाद भी कैसी सर्विस?

गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की सबसे बड़ी और आधुनिक सड़क परियोजनाओं में गिना जाता है। इस पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं ताकि लोगों को तेज और सुगम यात्रा मिल सके। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

Badaun News: मंदिर में रह रहे पुजारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, झाड़-फूंक और दरबार को लेकर कई सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे ने भले ही दूरी कम कर दी हो। एंट्री-एग्जिट और अन्य बुनियादी सुविधाएं अभी तक दुरुस्त नहीं की गई हैं। वन कोटा जैसे महत्वपूर्ण पॉइंट पर अगर आधा घंटा सिर्फ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में लग जाएगा तो फिर एक्सप्रेसवे बनाने का फायदा क्या?

लोगों की नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि जब सरकार इतना बड़ा निवेश कर रही है तो जनता को बेहतर सर्विस मिलनी चाहिए। प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त लेन, साइनेज और स्टाफ की व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बन रही है।

Badaun Road Accident: शादी का घर बना मातम का घर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को कुचला

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस मामले में अभी तक एक्सप्रेसवे प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लोगों की मांग है कि एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास के सभी पॉइंट्स पर जल्द से जल्द सुविधाएं बढ़ाई जाएं। जिससे आम जनता को समय की बचत के साथ-साथ बेहतर अनुभव भी मिल सके।

Location :  Budaun

Published :  15 July 2026, 4:56 PM IST

Related News

Advertisement