सड़क पर मनमानी पड़ी भारी… देवरिया में पुलिस की अचानक कार्रवाई, 79 वाहनों पर चला नियमों का डंडा

देवरिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौराहों पर हुई चेकिंग में 79 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 July 2026, 5:42 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

प्रमुख चौराहों पर हुई सघन जांच

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इस दौरान बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, कोतवाली रोड सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीम ने सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने और यातायात बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की।

बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी नजर

चेकिंग के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हेलमेट और लाइसेंस समेत कई नियमों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच की गई।

इसके अलावा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्रयागराज कचहरी के बाहर वकीलों का हंगामा, बोले- एसएचओ ने फर्जी मुकदमे…

79 वाहनों का ई-चालान, दो वाहन सीज

यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 79 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Triumph Speed Twin 1200 TFC की भारत में एंट्री, मिलेंगे कमाल के फीचर्स और स्पोर्टी लुक, जानिये कीमत

पुलिस ने की नियम पालन की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यातायात के लिए आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।

Location :  Deoria

Published :  15 July 2026, 5:42 PM IST

Advertisement