गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने पर खूनी संघर्ष, दो महिला गिरफ्तार

जनपद के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और हत्या के प्रयास तक पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार...

Gorakhpur: जनपद के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और हत्या के प्रयास तक पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

परिजनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 28 अप्रैल 2026 की रात की है, जब वादी के पड़ोस में रहने वाली महिलाओं-नेहा और अंजली-के बीच कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष के परिजनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maharajganj: DM बोले-सभी सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को तत्कल हटाएं

आरोपियों की तलाश तेज

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा संख्या 244/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर बिगड़े डीएम, कार्यदायी संस्थाओं की दी चेतावनी 99 फीसदी काम होने पर ही भुगतान

समाज में कानून-व्यवस्था की चुनौती

इसी क्रम में उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी, महिला उपनिरीक्षक शिखा सोनी समेत पुलिस टीम ने मंझरिया बिस्टौल क्षेत्र से दोनों महिला अभियुक्त-नेहा पुत्री राजकुमार और अंजली पत्नी लहरी-को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह से गंभीर अपराधों में बदलते जा रहे हैं, जिससे समाज में कानून-व्यवस्था की चुनौती और बढ़ती जा रही है।

 

Location :  गोरखपुर

Published :  30 April 2026, 8:28 PM IST

Advertisement