हिंदी
गोरखपुर अदालत का कड़ा फैसला
Gorakhpur: जिले में दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराध के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन दोषियों को 8-8 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई है। यह निर्णय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी का बड़ा परिणाम माना जा रहा है।
थाना गगहा क्षेत्र में वर्ष 2020 में पंजीकृत दहेज हत्या प्रकरण (मु.अ.सं. 581/2020) में अभियुक्त सुजीत प्रजापति, उसके पिता हीरालाल प्रजापति तथा माता सुधा देवी, निवासी कुनेलपुर, पर विवाहिता की दहेज के लिए प्रताड़ना एवं हत्या का गंभीर आरोप लगा था। विवेचना के बाद पुलिस ने धारा 304बी, 498ए भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।
करीब पाँच वर्ष तक चले सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत पैरवी करते हुए ठोस साक्ष्य एवं गवाह पेश किए। पुलिस के मॉनिटरिंग सेल द्वारा केस की लगातार निगरानी और कोर्ट में प्रभावी पेशी सुनिश्चित की गई। यही परिणाम रहा कि मा० न्यायालय ASJ / PC-04 गोरखपुर ने तीनों अभियुक्तों को अपराध सिद्ध पाते हुए 8-8 वर्ष कठोर कारावास तथा ₹38,000-₹38,000 का अर्थदंड देने का आदेश पारित किया।
Gorakhpur News: मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी; संख्या बढ़कर हुई 4047
अभियोजन की ओर से ADGC श्री अतुल कुमार शुक्ला एवं ADGC श्री धर्मेंद्र कुमार दुबे की भूमिका इस केस में अत्यंत अहम रही। दोनों अधिकारियों ने दहेज हत्या जैसे संवेदनशील मामले में न्यायालय के समक्ष प्रत्येक बिंदु का सशक्त प्रतिवादन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि दोषी कानून की पकड़ से बच न सकें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देशन में चल रही ऑपरेशन कन्विक्शन की यह एक और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि दर बढ़ाना, न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करना एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहेज हत्या जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसे मामलों में मजबूत पैरवी जारी रहेगी, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।
Gorakhpur Kidnapping: गोरखपुर में दिन दहाड़े किडनैपिंग, घटना से दहला पूरा क्षेत्र; जानें पूरा मामला
गोरखपुर पुलिस द्वारा प्राप्त यह सफलता न्याय व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ उन परिवारों के लिए भी उम्मीद का संदेश है जो दहेज उत्पीड़न जैसी कुरीतियों से जूझ रहे हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 20 November 2025, 8:27 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Police up crime UP News