हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: चौरी चौरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार यादव की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान थाना चौरी चौरा में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026 से संबंधित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पोलियो खतरे की आहट: गाजियाबाद में वायरस की पुष्टि, व्यापक सर्वे अभियान शुरू
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सोनकर पुत्र सेवालाल सोनकर निवासी खैराबाज डुडी, थाना चौरी चौरा तथा राजवीर उर्फ राज भारती पुत्र सोमनाथ निवासी बाल बुजुर्ग, थाना चौरी चौरा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 7 जून 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी को रास्ते में रोक लिया था। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में वादी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन सोनकर के खिलाफ चौरी चौरा और देवरिया जनपद के विभिन्न थानों में मारपीट, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम तथा एससी-एसटी एक्ट से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी राजवीर उर्फ राज भारती के खिलाफ भी मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुनीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, कांस्टेबल पिंटू कुमार यादव और कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Location : Gorakhpur
Published : 10 June 2026, 8:42 PM IST