UP Police के आदेश की फिर उड़ी धज्जियां! वर्दी पहनकर भी चढ़ा था Reel का Chaska: हेड कांस्टेबल नपे

सोशल मीडिया पर वायरल रील का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस ने घुघली क्षेत्र में तैनात पीआरवी चालक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंपी गई है।

Maharajganj: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा रील बनाने और पोस्ट करने के मामलों पर महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो/रील का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि थाना घुघली क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक शिव प्रकाश गौड़ ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए रील पोस्ट की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अनुशासन और पुलिस की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

जांच के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच अधिकारी नामित

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Maharajganj: बरसात से पहले चर्चित महाव नाले का DM-SP ने किया निरीक्षण, जानिए कैसे रोकेंगे कटान?

भविष्य के लिए सबक

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहम अवस्थी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान या पुलिस की वर्दी एवं विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की रील, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  10 June 2026, 9:19 PM IST

Advertisement