गोरखपुर: दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: पति, सास-ससुर गिरफ्तार, चौरी-चौरा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाया था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।