Gorakhpur: बेलीपार के भस्मा गांव में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

गोरखपुर के बेलीपार में छत से पानी गिरने के मामूली विवाद में एक युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

Gorakhpur:  जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भस्मा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवती की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।

छत के पानी को लेकर शुरू हुआ था विवाद, अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच छत से पानी गिरने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई।

Gorakhpur News : पश्चिम बंगाल की जीत का असर गोरखपुर तक, सीएम के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम ने भस्मा गांव से की गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 101/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी सुबेदार, रामसजन, प्रदीप, केदार, निक्की, गुड्डी और रीमा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दिनेश गोदारा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

Maharajganj: कोल्हुई तिराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहनों की थमी रफ्तार

क्षेत्र में शांति की अपील, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी मुख्य आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और शेष तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 May 2026, 12:26 AM IST

Advertisement