हिंदी
आम जनता पर महंगाई की मार (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर में एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका देखने को मिला है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल का ताजा दूध अब ₹57 प्रति लीटर और गोल्ड दूध ₹70 प्रति लीटर मिल रहा है। नई कीमतें 15 मई से लागू हो गई हैं।
दूध के दाम बढ़ने से आम जनता और गृहिणियों के किचन बजट पर सीधा असर पड़ा है। पहले से ही रसोई गैस सिलेंडर, तेल, दाल और चीनी जैसे जरूरी सामान के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में दूध की कीमतों में यह नई बढ़ोतरी लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण घर का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं पेट्रोल की संभावित शॉर्टेज की खबरों ने भी चिंता बढ़ा दी है।
कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, सोना और रिफाइंड तेल के सीमित उपयोग को लेकर दिए गए बयान के बाद भी लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं देखने को मिल रही हैं।
कुल मिलाकर बढ़ती महंगाई ने आम जनता की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा दिया है।
Location : Gorakhpur
Published : 14 May 2026, 10:58 AM IST